बड़कोट नगर व्यापार मंडल ने मांगी एसडीएम को पत्र लिखकर संगठन चुनाव की अनुमति

उत्तरकाशी। यमुनाघाटी जिला उधोग व्यापार मंडल के अंतर्गत बड़कोट नगर व्यापार मंडल के संगठन के नई कार्यकारिणी के चुनाव करने को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्र लिखकर चुनाव कराने की अनुमति मांगी है। बड़कोट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने कहा कि व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल फरवरी 2020 में पूरा हो गया है, उस दौरान व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण देश मे लॉक डाउन हो गया। जिस कारण संगठन के चुनाव नही हो सके। अब जब स्थिति कुछ ठीक हो गई है तो व्यापार मंडल नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने के पक्ष में है और इसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बड़कोट उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर सितंबर माह में व्यापार मंडल के चुनाव कराने की अनुमति देने की मांग की। साथ ही कहा है कि कोरोना संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए व्यापार मंडल के चुनाव केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *