बिग ब्रेकिंग

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाएगी पार्टी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ श्आरोप पत्रश् जारी किया। विपक्षी पार्टी ने भाजपा को श्भ्रष्ट जुमला पार्टीश् करार दिया और आरोप लगाया कि इसका मंत्र श्कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघातश् है। पार्टी ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक इलाके में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जो कश्मीर से कन्याकुमार तक की पदयात्रा के समापन का प्रतीक होगा।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के अगले अभियान श्हाथ से हाथ जोड़ो अभियानश् के लोगो का भी अनावरण किया। यह लोगो भारत जोड़ो यात्रा के लोगों के समान है, लेकिन अंतर केवल यही है कि इसमें कांग्रेस के चुनाव चिह्न श्हाथश् को जोड़ा गया है जो दिखाता है कि यह अभियान 100 फीसदी राजनीतिक होगा।
वेणुगोपाल ने कहा, 26 जनवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के अभियान के तहत पार्टी श्आरोपपत्रश् और यात्रा के संदेश के साथ राहुल गांधी के पत्र को हर घर तक पहुंचाएगी। दोनों नेताओं द्वारा जारी श्आरोपपत्रश् में भाजपा को श्भ्रष्ट जुमला पार्टीश् करार दिया गया है और आरोप लगाया गया है कि इसका मंत्र श्कुछ का साथ, खुद का विकास और सबके साथ विश्वासघातश् है।
कांग्रेस द्वारा साझा किए गए एक पन्ने के श्आरोप पत्रश् को तीन वर्गों में बांटा गया है- श्कुछ का साथश्, श्खुद का विकासश् और श्सबके साथ विश्वासघातश्। आरोपपत्र के श्कुछ का साथ खंड के तहत पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा कारोबारियों की कर्जमाफी, भारत की 64 प्रतिशत संपत्ति रखने वाले 10 फीसदी धनी और बंदरगाह एवं हवाई अड्डे प्रधानमंत्री के श्करीबी मित्रोंश् को श्उपहार में दिए गए। श्खुद का विकासश् खंड में कांग्रेस ने भाजपा पर दुष्प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करने और भाई-भतीजावाद में शामिल होने का आरोप लगाया।तीसरे खंड में पार्टी ने बेरोजगारी, खाद्य सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किसानों की दुर्दशा, नफरत फैलाने वाले भाषण, निर्वाचित सरकारों को गिराने और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में भारत की रैंकिंग जैसे कई मुद्दे उठाए।
वेणुगोपाल ने कहा कि इस आरोपपत्र के साथ ही पार्टी की संबंधित राज्य इकाइयां राज्य सरकारों के खिलाफ भी श्आरोप पत्रश् तैयार करेंगी। उन्होंने कहा, श्यह 100 फीसदी राजनीतिक अभियान है। यात्रा के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता। यह यात्रा का दूसरा चरण भी है। हम 10 लाख मतदान केंद्रों, छह लाख गांवों और 2़5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा क्यों नहीं फहरा रहे हैं, रमेश ने कहा कि इसकी सही रिपोर्ट नहीं की जा रही है क्योंकि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लाल चौक में है और यह स्वाभाविक है कि पार्टी के पूर्व प्रमुख और भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख नेता राहुल गांधी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक श्स्थायी संरचनाश् बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसलिए कांग्रेस की अपनी संपत्ति को चुना गया।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है और यह 27, 28 और 29 जनवरी को कश्मीर घाटी में होगी। उन्होंने कहा, श्यात्रा 29 जनवरी को खत्म होगी। 30 जनवरी को सुबह 10 बजे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 11 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक जनसभा होगी।श् वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक के लिए कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस समय राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, उस समय सभी जिला कांग्रेस प्रमुख भी अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों के दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने वाला पहला भारतीय जिला बनने पर शनिवार को केरल के वायनाड को बधाई दी। लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, एक सशक्त आदिवासी समुदाय एक मजबूत भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा, श्श्गर्व है कि वायनाड सभी आदिवासियों के लिए बुनियादी दस्तावेजों को प्रदान करने और डिजिटाइज करने वाला भारत का पहला जिला है। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और जन प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!