कफलांग में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर

चम्पावत। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने कफलांग में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा और बैंक की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कफलांग में शाखा प्रबंधक प्रकाश सिंह करायत के नेतृत्व में अटल पेंशन, पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा योजना और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। एटीएम के सीवीवी नबंर, पिन नंबर, ओटीपी किसी से साझा नहीं करने की अपील की। ग्रामीणों को डिजिटल खाता खोलने, गोल्ड लोन, षिाण, एमएसवाई नैनो और सीसीएल की जानकारी दी। शिविर में दीपा रावत, गंगा देवी, गीता देवी, सविता देवी, हेमा देवी, अर्पणा बिष्ट, मनीषा रावत, सपना रावत, कविता सिंह, मीना बिष्ट, योगिता रावत, अंजना सिंह, संगीता पुजारी, जानकी मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *