छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी

नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय घनसाली में आयोजित जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन ममता पंत ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं और लोगों से अपने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के उपयोग के समय बेहद जरूरी सावधानी बरतने को कहा। जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र रतूड़ी ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई और स्वस्थ तथा तनावपूर्ण जीवन जीने के टिप्स बताएं। बाल कल्याण समिति सदस्य एलपी उनियाल ने शिविर में समिति और कानून से संबधिंत विभिन्न जानकारियों के बारे में बताया। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर र्केतुरा, प्रधानाध्यापक विजय रतूड़ी, आशा बिष्ट सहित कई छात्राएं मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *