गैरसैंण बजट सत्र के लिए अफसरों की छुट्टियों पर रोक

चमोली। गैरसैंण में 13 मार्च से विधानसभा बजट सत्र में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबंधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अफसरों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय विभागों के कार्यालाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान मुख्यालय में बने रहने के आदेश जारी किए हैं। विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश बिना पुर्वानुमति के स्वीत ना किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय, दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। ताकि आवश्कता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी संबंधितों को कड़ाई से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *