उत्तराखंड

लंबित मांगो को लेकर अखिल भारतीय सफाई कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि कर्मचारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर संगठन कई बार प्रदेश सरकार को ज्ञापन दे चुका है। लेकिन समस्याओं का समाधान आजतक नहीं हुआ। जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। रविवार को नगर निगम स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि 20-25 वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारी स्थाई किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों का सामूहिक बीमा वर्षों से बंद है। रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति, पर्यावरण पर्यवेक्षकों के पदों पर 50 फीसदी विभागीय पदोन्नति, मृतक आश्रित रक्ति पदों पर योग्यता अनुसार नियुक्ति होनी है। वर्षों से पालिका की भूमि पर रह रहे कर्मचारियों को मलकानी कमेटी की संस्तुति पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बना कर दिए गए आवासों एवं भूमि का मालिकाना अधिकार दिए जाने समेत विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में कई बार पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से नहीं ले रही है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो प्रदेश के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधि मुरली मनोहर, आत्माराम बेनीवाल, अशोक तेश्वर, अखिलेश शर्मा, इंदर सिंह, संजय पेवल, प्रवीण तेश्वर, प्रमोद बिरला, कुलदीप कांगड़ा, सलेक चंद, बलराम चुटेला, दीपक, कुलदीप चंचल, लोकेश कुमार, कुलदीप कांगड़ा, शिवकुमार, राजू, नानक चंद पीवाल, अभिनव कुमार, काका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!