पथरी में एक व्यक्ति के साथ हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को काठा पीर रोड पथरी से गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। आरोपियों के पास से लुटे गये पैसे, एक डंडा व मिर्च स्प्रे बरामद हुए हैं। राजेश कुमार निवासी आदेश नगर टिहरी विस्थापित के साथ अज्ञात बदमाशों ने 24 फरवरी को लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शानिवार देरशाम पुलिस ने काठा पीर रोड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचानरवि कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सादपुर थाना रुहाना मिल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश तथा हरेराम पुत्र अशोक महेता निवासी मकान नम्बर 216ध्6 शिवपुरी गीता नगरी थाना बलदेवनगर अम्बाला हरियाणा के रूप में हुई। जबकि इन आरोपियों का एक साथी रविन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सादपुर थाना रुहाना मिल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश फरार चल रहा है। पुलिस टीम में एसआई आमिर खान, महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल सन्नी, मुकेश चौहान, सुशील, दीपक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *