महिलाओं की समस्याओं पर की चर्चा
नई टिहरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोटी फैगुल के द्वारी गांव की महिलाओं ने होली के त्योहार मनाने के साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की। बुधवार को होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोटी फैगुल की क्षेत्र पंचायत सदस्य ष्णा गैरोला ने महिलाओं के साथ होली और अन्तर्राष्ट्र्रीय महिला दिवस मनाया। गोष्ठी में बोलते हुये क्षेपंस ने कहा कि इस बार होली का त्योहार और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक साथ पड़ने के कारण महिला दिवस को बड़े स्तर पर नहीं मनाया जा सका है। महिलाओं ने रंगों के त्योहार होली के साथ साथ महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी से पीटे नहीं है,हर क्षेत्र में महिलाएं नये-नये कीर्तिमान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अभी और सशक्त होने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं के साथ हिंसा और बलात्कार की घटनाएं की खबरें पढ़ने को मिलती है, ऐसी घटनाओं को रुकने के लिये समाज में जागरुकता लाने की जरुरत है, साथ ही ऐसे लोग के खिलाफ कठोर कानून बनने चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र की पूर्व महिला जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान सोहन सिंह बिष्ट ने सभी महिलाओं को महिला दिवस और होली की शुभकामना दी। गोष्ठी में पूर्व प्रधान चंद्रा देवी,मगना देवी,महिला मंगल दल अध्यक्षा सुभद्रा देवी, राजेश्वरी देवी, विजय प्रसाद कोठियाल आदि मौजूद थे।