ज्वाला गुट्टा ने किया सगाई का ऐलान
नई दिल्ली। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। अपने जन्मदिन के मौके पर भारतीय शटलर ज्वाला गुट्टा ने ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। रविवार को ज्वाला गुट्टा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इसी दौरान उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर विष्णु विशाल से सगाई का ऐलान कर दिया। ज्वाला गुट्टा और विष्णु लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब जल्द शादी करने वाले हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वालीं महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु विशाल को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है। ज्वाला गुट्टा ने विष्णु विशाल के साथ सगाई करने की जानकारी खुद सोमवार को ट्विटर के माध्यम से दी। ज्वाला गुट्टा ने अपनी और विशाल की सगाई की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा है, और यह पिछली रात हुआ, यह शानदार सरप्राइज था।