कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस अशोभनीय टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
शनिवार को पुराने डीएम सभागार के बाहर कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लगातार उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है। जिससे कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने कई शहादते दी हैं और उनके खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है। पुतला दहन वालों में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, नगराध्यक्ष भरत सिंह, युद्धवीर सिंह, कमला रावत, उपेंद्र, मोहित सिंह, मनमोहन सिंह, श्रीकांत आदि शामिल थे।