कोटद्वार-पौड़ी

34 वर्ष 11 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी : बुधवार को जनपद पुलिस से उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट 01.02.1989 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए, 23.04.2009 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। दर्शन सिंह बिष्ट द्वारा 34 वर्ष 11 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला एवं क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार आदि पुलिस कार्मिकों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह, शॉल, प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन की मंगल कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर दर्शन सिंह बिष्ट ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पड़ता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!