भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की गई बूथ सशक्तिकरण अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा कोटद्वार की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता से सवाल के क्रम में नए वोटर कार्ड बनवाने, एक व्यक्ति दो दायित्वों, सामान्य कार्यकर्ता को जिला व प्रदेश में जिम्मेदारी देने और वोटर लिस्ट से नाम हटवाने जैसे विषयों पर चर्चा कर समाधान किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, मोर्चों के प्रभारी ऋषि कंडवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कोटद्वार विधानसभा के 04 मंडलों, 35 शक्ति केंद्रो, 140 बूथों एवं पन्ना प्रमुख के गठन की जानकारी ली। उन्होंने जिन केंद्रों में गठन नहीं हुआ है उन पर शीघ्र ही गठन करने के लिए निर्देशित किया। अजय कुमार ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बूथों के अध्यक्षों को ही मन की बात कार्यक्रम के संयोजक भी बनाने है, ताकि प्रधानमंत्री की बात सीधे आम जन तक पहुंचे। कहा कि बूथ अध्यक्ष 11 लोगों को साथ लेकर कार्य करे तभी हम सफल होंगे। कार्यशाला में जिला महामंत्री कमलेश कंडारी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला मंत्री विजयानंद पोखरियाल, सुरेंद्र आर्य, शांतनु रावत, गजेंद्र रावत, उमेश त्रिपाठी, नीना बेंजवाल, मंजू खंतवाल, माहेश्वरी बिष्ट, अनीता आर्य आदि मौजूद रहे।