कोटद्वार-पौड़ी

राम भरोसा कंडवाल को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गेप्स संस्था की ओर से शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पदमपुर मोटाढाक के पंड़ित राम भरोसा कंडवाल को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह से पूर्व दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्माण्डा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर पुजारी पण्डित राम भरोसा कंडवाल ने कहा कि मां के चतुर्थ स्वरूप की पवित्र भाव से पूजा करने पर मनुष्य आधि-व्याधि से सर्वथा विमुक्त होकर सुख समृद्धि एवम् प्रगति की और बढ़ता है। कहा कि जब शुंभ निशुंभ असुरों ने बल के मद में आकर इंद्रासन और देवताओं के यज्ञ का भाग छीन लिया और उन्हें अपमानित कर स्वर्ग से निकाल दिया तो सभी पराजित देवताओं ने अपराजिता मां भगवती का स्मरण किया। कहा कि हिमालय देव भूमि है इसकी रक्षा हम सब को करनी है, आज हिमालय बचेगा तो विश्व बचेगा। हिमालय आध्यात्मिक भूमि है सरकार इसे पर्यटन से जितना दूर रखेगी उतना ही ग्लोबल वार्मिग से बचा जा सकेगा। अधिक आवाजाही से हिमालय को नुकसान हो रहा है। पवित्र गंगा में सीवर लाइन न डाली जाए एवम् हिमालय को वृक्षों से आच्छादित किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर गेप्स के कोषाध्यक्ष मनमोहन काला, महामंत्री जगत सिंह नेगी, नंदन सिंह नेगी, नीरजा गौड़, रेखा ध्यानी, मीनाक्षी बड़थ्वाल, एसपी डोबरियाल, राज किशोर ममगाईं, अनुराग कंडवाल, नंदन सिंह नेगी, जगत सिंह नेगी, दिनेश चौधरी,मनमोहन काला के अलावा अन्य भक्त जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!