कोटद्वार-पौड़ी

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के मालवीय उद्यान में किया सत्याग्रह
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में सत्याग्रह करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कोटद्वार जिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मालवीय उद्यान में केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन और अडाणी घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद बौखला गई है। बौखलाहट स्वरूप केंद्र सरकार ने पहले तो निचली अदालत को प्रभाव में लेकर राहुल गांधी को दो साल की सजा देने के लिए प्रेरित किया और फिर उनकी लोक सभा सदस्यता समाप्त करवा दी। केंद्र सरकार के इस अनैतिक कृत्य के विरोधस्वरूप ही सत्याग्रह किया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार अब अपनी मनमानी पर उतर आई है, जिसका विरोध जारी रखा जायेगा। सत्याग्रह करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री विजयनारायण सिंह, जसवीर राणा, शकुंतला चौहान, महावीर सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, प्रवेश रावत, अमितराज सिंह, रूपेंद्र सिंह नेगी, विपिन डोबरियाल, अनिल चौधरी, विनीता भारती,राजा आर्य और अविरल पंत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!