कोटद्वार-पौड़ी

स्व.विष्णु सिंह रावत की मूर्ति का हुआ अनावरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नजीबाबाद रोड स्थित लीसा भवन में गृह उद्योग(लीसा)उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड के संस्थापक रहे स्व. विष्णु सिंह रावत की मूर्ति का अनावरण कर दिया है। इस दौरान सदस्यों ने स्व.विष्णु सिंह रावत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रविवार को मूर्ति का अनावरण वरिष्ठ साहित्यकार डा. नंद्र किशारे ढौंडियाल, अध्यक्ष भुवन मोहन गुंसाई, पूरण सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। मूर्ति का अनावरण लीसा भवन के परिसर में सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर स्व. विष्णु सिंह रावत की पौत्र बधू रंजना रावत को सम्मानित किया गया। साहित्यकार डा. नंद किशोर ढौंडियाल ने कहा कि स्व. विष्णु सिंह रावत ने 1954 में लीस उद्योग की नींव रखी थी। कहा कि स्व. विष्णु सिंह रावत एक स्वतंत्रता सेनानी के अलावा एक अच्छे व्यापारी भी थे। जिन्होंने लीसा दोहन को गृह उद्योग के रूप में विकसित किया, जिससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए है। समिति आज भी कार्य कर रही है। विशिष्ठ अतिथि चक्रधर शर्मा ने भी स्व. विष्णु सिंह रावत के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं स्व. विष्णु सिंह रावत के सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की है। पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम की बैठक में स्व. विष्णु सिंह रावत के नाम पर किसी सड़क व चौराहे का नाम रखे जाने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। इस मौके पर विजय माहेश्वरी, सविता राणा, पारस पंत, अशोक मोहन रावत, अतुल गर्ग, गुमान सिंह थापा, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!