महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा का स्वागत
नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी थलवाल सहित अन्य नव नियुक्त महिला पदाधिकारियों का नई टिहरी पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। महिला कांग्रेस की नव नियुक्त पदाधिकारियों ने विपरीत परिस्थितियों के दौर में तन्मयता से काम करने की बात कही। कहा कि किसी भी हाल में न टूटेंगे, न झुकेंगे। प्रदेश के महिला कांग्रेस में प्रताप नगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल व बसंती भारती को प्रदेश उपाध्यक्ष और निवर्तमान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नई टिहरी नगर पालिका की अध्यक्ष सीमा षाली, घनसाली से मुन्नी देवी व थौलधार से सुमेरी बिष्ट को प्रदेश महामंत्री, सरिता देवी व मंजू राणा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी। कांग्रेस पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार महिला विरोधी है। महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगी। महिला कांग्रेस की नई टीम बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, विक्रम सिंह पंवार, नीमा, रीता, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ममता उनियाल, विजय गुनसोला, नरेंद्र राणा, शांति प्रसाद भट्ट, सैयद मुशर्रफ अली, याकूब सिद्दीकी, नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, सूरज राणा, साहब सिंह सजवान, देवेंद्र नौडीयाल, कुलदीप पंवार, आनंद सिंह बेलवाल, सोहन सिंह रावत, जयवीर सिंह रावत, गीताराम गैरोला, महावीर प्रसाद उनियाल ,ज्योति प्रसाद भट्ट, मुरारी लाल खंडवाल, मान सिंह रौतेला, अनिता रावत आदि ने शुभकामनायें दी हैं।