Uncategorized

महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम छेड़ी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। बिनसर गांव की सरपंच ने महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने महिला समूहों के साथ बैठक की। उन्हें महिला अधिकारों की जानकारी दी। महिलाओं से अपने खिलाफ किसी भी प्रकार हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। उन्हें गांव के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता करने के लिए भी प्रेरित किया। महिला सरपंच रमा देवी ने बैठक में मौजूद महिलाओं को महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से जूझ रही महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानून का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए पीड़ित महिला को अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ खुद आवाज उठानी होगी। उन्होंने महिलाओं से किसी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का सामना करने की बजाय उसे हर हफ्ते होने वाली बैठक में रखने को कहा। ताकि समस्या को सभी महिलाएं एकजुट होकर समाधान खोज सकें। उन्होंने समूह सदस्यों से सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की ओर भी कदम बढ़ाने को कहा। बताया कि महिलाएं सदैव ही घरेलू कामकाज करती है। अगर इसी काम को व्यवसायिक स्तर पर किया जाए तो इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। उन्होंने गांव की सफाई, झाड़ी कटान, प्राकृतिक जल स्रोतों की देखरेख के लिए भी महिलाओं से अपना योगदान देने को कहा। सभी महिलाओं ने हर हफ्ते गांव में स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता देवी, समूह अध्यक्ष हेमा देवी, कोषाध्यक्ष किरन देवी, सचिव मीना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!