नैनीताल में अनलाइन टैक्स वसूली की कवायद शुरू
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल में अनलाइन टैक्स वसूली की कवायद शुरू करने जा रही है। इसके लिए एक कंपनी ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष व ईओ के समक्ष अपना प्रजेंटेशन दिया। टैक्स वसूली को लेकर पालिका की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में पालिका पर टैक्स वसूली समेत सारे काम अनलाइन करने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को पालिकाध्यक्ष व ईओ ने एक निजी कंपनी का प्रजेंटेशन देखा। जिसमें बताया कि गया कि पहले चरण में नगर का ड्रोन सर्वे किया जाएगा। दूसरे चरण में घर-घर जाकर सर्वे होगा और पात्र लोगों की जानकारी व संपत्ति का विवरण अपडेट किया जाएगा। फिर डिजिटल मैप तैयार होगा। टैक्स रजिस्टर को डिजिटल सफ्टवेयर में परिवर्तित करने के बाद बिल भेजे जाएंगे। साथ ही बाकी प्रक्रिया भी अनलाइन हो जाएगी। इस दौरान ईओ आलोक उनियाल के साथ ही पालिका के सभासद भी उपस्थित रहे।