महाविद्यालय में किया पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दी सीख

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरेला पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने फलदार पौधें लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की भी सीख दी। डॉ. सीमा चौधरी ने कहा कि यह पौधा स्मृति चिन्ह के रूप में महाविद्यालय को हमेशा हरा भरा और समृद्ध करता रहेगा। परीक्षा प्रभारी डॉ. अभिषेक गोयल ने पौधा लगाकर महाविद्यालय को हरेला की बधाई दी। कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति व सभ्यता की पहचान है। इस मौके पर डॉ. प्रीति रानी, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. कपिल थपलियाल, अंजली बडोला, राकेश, गौरव, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *