विवेक अग्रवाल अध्यक्ष व लाजपत राय भटिया बनें महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने गढ़वाल मंडल की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है। इस दौरान पौड़ी जिले से विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष व लाजपत राय
भाटिया को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कबूल सिंह पंवार को (जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी), सुरेन्द्र सिंह रावत को (जिला महामंत्री यमुनाघाटी), बासुदेव कंडारी (जिलाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल), दिनेश पंवार (जिला महामंत्री श्रीनगर
गढ़वाल), अंकुर खन्ना (जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, चन्द्र मोहन सेमवाल (जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग), विवेक अग्रवाल (जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल), लाजपत राय भाटिया (जिला महामंत्री पौड़ी गढ़वाल), सौरभ भूषण शर्मा
(जिलाध्यक्ष रुड़की), विभोर अग्रवाल (जिला महामंत्री रुड़की) बनाया गया है। जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने
कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *