सनी देओल की सुपरहिट फिल्म घातक फिर हो रही रिलीज, 21 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म घातक बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 15 नवंबर, 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके हीरो सनी देओल हैं।लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26.48 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
अब करीब 29 साल बाद घातक को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। आइए बताते हैं कब।
घातक को 21 मार्च, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म 28 फरवरी को दोबारा रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
गौरतलब है कि इस फिल्म में सनी के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
राजकुमार संतोषी इस फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म का निर्माण भी उन्होंने ही किया था।
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *