सीजफायर समझौते के तहत हमास ने 13 इजरायलियों सहित 17 बंधकों को किया रिहा

गाजा, एजेंसी। हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों के छोड़े जाने के बदले में 13 इजरायली बंधकों के दूसरे समूह को रिहा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हमास ने इज़रायल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण बंधकों के बदले कैदियों की अदला-बदली में कई घंटों रुकी रही। क़तर और मिस्र के मध्यस्थों के हस्तक्षेप और इज़राइल के आश्वासन के बाद हमास आगे बढ़ने के लिए सहमत हो गया और देर रात 13 इज़रायलियों और थाईलैंड के चार बंधकों को रिहा कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि इज़रायल ने बदले में 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। न्यूज एजेंस एएफपी की फोटो और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रेड क्रॉस की मिनीबसों को देर रात बंधकों को इज़रायल स्थानांतरित करने से पहले गाजा की राफा सीमा के माध्यम से मिस्र की सीमा को पार कर रही हैं। इस बीच जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कहा है कि वह चार जर्मन-इजरायल सहित हमास के बंधकों के दूसरे समूह की रिहाई से राहत महसूस कर रही हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं उनके बारे में और उन लोगों के बारे में सोच रही हूं,जो अभी भी हमास के कैद में हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत से काम कर रहे हैं कि वे भी जल्द ही मुक्त हो जाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *