बिग ब्रेकिंग

पीएम मोदी ने किया 26/11 हमले का जिक्र, देश इस दिन को कभी भूल नहीं सकता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश 26 नवंबर के आतंकवादी हमले को कभी नहीं भूल सकता और यह भारत का सामथ्र्य है कि वह हमले से उबरने के बाद आतंकवाद का सफाया करने में जुटा है। पीएम मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले मुंबई आतंकवादी हमले का जिक्र किया। उन्होंने इस हमले का मुकाबला करते हुए देश के लिए प्राण न्यौच्छावर करने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि समूचा देश आज उनको याद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम शुरू करते ही कहा कि आज 26 नवम्बर का दिन है और भारत इसे कभी नहीं भूल सकता।
उन्होंने कहा, ” आज 26 नवंबर और इस दिन को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने, मुंबई को, पूरे देश को, थर्रा कर रख दिया था। लेकिन ये भारत का सामथ्र्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबांज वीरगति को प्राप्त हुए, देश आज उन्हें याद कर रहा है।”
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सीमा से समुद्र के रास्ते आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई में आतंकवादी हमला किया था। इस हमले में करीब 150 लोग मारे गए थे और करीब 300 घायल हुए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था और एक आतंकवादी को जीवित पकड़ लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!