विश्व विद्यालय व पैरामेडिकल कॉलेज का किया भ्रमण

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के कलालघाटी स्थित पीएम श्री शहीद लांस नायक धन सिंह राणा राजकीय कन्या इंटर कालेज की कक्षा 11 एवं 9 की 113 छात्राओं ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण किया और उपयोगी जानकारी प्राप्त की। छात्राओं के दल को प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। छात्राओं ने श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल कालेज, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं भगवन्त ग्लोबल विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। शिक्षिका मंजू कपरवाण, उषा रावत, किरन जागरवाल, ऋतु थपलियाल,अर्चना कंडवाल एवं अलका लिंगवाल ने छात्राओं का मार्ग दर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *