संगठन की बैठक 11 दिसंबर को

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत और क्षेत्रीय मंत्री सोहनलाल जखमोला के नेतृत्व में प्रभागीय विक्रय प्रबंधक विजयपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निगम के कार्य की समीक्षा भी की गई। तय किया गया कि इस संबध में 11 दिसंबर को पनियाली डिपो में बैठक का आयोजन कर समस्त मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। प्रभागीय विक्रय प्रबंधक से भेंट करने वालों में प्रभागीय अध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल और मंत्री हरीश नौडियाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *