बेटे ने चार साथियों के साथ मिलकर किया अपने ही पिता को ब्लैकमेल

रुद्रपुर। सोशल मीडिया के दौर में उत्तराखंड में एक के बाद एक गजब के मामले सामने आ रहे है। अब रूद्रपुर में एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ही ब्लैकमेल कर दिया। उनसे तीन लाख रुपये वसूल लिए। इसकी जानकारी पिता को इंस्टाग्राम से मिली तो उनके होश उड़ गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम मलसा गिरधरपुर निवासी ताहिर खां ने कहा कि पांच जून को उनके मोबाइल पर एक युवती निवासी रुद्रपुर का फोन आया था। युवती ने कहा था कि उसके बेटे शोएब खान ने उसके साथ दुराचार किया है और उसकी जिंद्गी खराब कर दी है। वह शोएब के खिलाफ रिपोर्ट कराएगी। अगर रिपोर्ट से बचना है तो पांच लाख रुपये का इंतजाम करो।
जब उसने शोएब से बात की तो उसने जेल नहीं जाने की बात कहकर युवती को पांच लाख रुपये देने के लिए कह दिया। जिसके बाद छह जून को वह मलकीत और अमित कक्कड़ के साथ युवती से मिलने गया। यहां युवती ने पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं करने पर बेटे को जेल भेजने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *