केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बिल को वापस लेना होगा
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिल पारित किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ किसी भी प्रकार धोखा नहीं होने देगी, पार्टी किसानों की साथ खड़ी रहेगी। केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बिल को वापस लेना होगा।
जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल के नेतृत्व में गढवाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार किसानों के सारे अधिकारों को चंद धनाढ्य लोगों के हाथों में गिरवी रखना चाहती है। इस बिल के पारित हो जाने से किसानों के खेत खलिहानों को गिरवी रखवाने का षडयंत्र रचा जा रहा है, जिससे किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, राजेन्द्र गुंसाई, कमल किशोर बिष्ट, बृजपाल सिंह, कृपाल सिंह, संजय पटवाल, विनोद नेगी, धीरेन्द्र बिष्ट, मनवर सिंह आर्य, भानू प्रकाश बलोधी, प्रदीप नेगी, नीरज बहुगुणा, जीतेन्द्र भाटिया, सतेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।