एलएसएम र्केपस में एनएसयूआई का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 

पिथौरागढ़। खेल व शैक्षिक गतिविधियों में कुमाऊं के दूसरे सबसे बड़े पिथौरागढ़ र्केपस के लगातार पिछड़ने छात्रसंघ से आक्रोश जताया है। छात्रसंघ ने डीएम के माध्यम से शिक्षामंत्री को पत्र भेजकर रिक्त पदों को भरने,परीक्षा परिणाम में हुई गलतियों को र्केपस में सुधारने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को छात्र महासंघ व छात्रसंघ ने डीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा। कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दे रही है। छात्र-छात्राओं को प्रवेश व परीक्षा परिणामों में गलतियां होने पर दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। नार्थ जोन की ओर से वार्षिक कलैंडर जारी कर दिया गया है पर विश्वविद्यालय प्रशासन के वार्षिक कलैंडर की किसी को जानकारी नहीं है। र्केपस शुरु हुए एक साल हो चुका है पर अभी तक शिक्षकों का पता नहीं है। र्केपस में जुगाड़ की व्यवस्था से शिक्षण कार्य चलाया जा रहा है। विवि को इससे पहले समस्याएं बताई जा चुकी हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। छात्रसंघ ने समस्याओं को लेकर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष कवींद्र चंद,महासचिव मुकेश कुमार,संयुक्त सचिव नितेश सिंह उपरारी सहित अन्य युवा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *