Uncategorized

पहाड़ी से गिरे पत्थर से श्रमिक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के तहत भतरौला निवासी एक श्रमिक काम करने लिए जा रहा था। चंडिका के पास जंगल से एक बड़ा पत्थर उसके सिर पर गिर गया। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भतरौला निवासी 36 वर्षीय गिरीश राम पुत्र प्रेम राम रविवार की सुबह मजदूरी करने के लिए जा रहा था। चंडिका के जंगल के पास जंगल से बड़ा पत्थर लुढ़कते हुए उसके सिर पर गिर गया। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक बिजेंद्र मेहता, कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। प्रशासन से आपदा में मारे गए युवक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!