दो नलकूप ठीक, पानी सप्लाई से लोगों को राहत

हल्द्वानी। शहर में खराब हुए चार नलकूपों में से जल संस्थान ने दो ठीक कर दिए हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं शहर के दो अन्य नलकूप अभी खराब पड़े हैं। हालांकि विभाग इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है। बीते सात दिनों से शहर के उजाला नगर, शिवाशीष, दमुवाढूंगा समेत हाइडिल कलोनी के चार ट्यूबवेल खराब चल रहे थे। जल संस्थान को भी इन चार अलग-अलग क्षेत्रों में टैंकरों से जलापू्र्ति करने में दिक्कत हो रही थी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशानी ने बताया कि उजाला नगर और शिवाशीष क्षेत्र का नलकूप ठीक हो चुका है। शुक्रवार शाम इससे पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं हाइडिल व दमुवाढूंगा का नलकूप फिलहाल खराब है। उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ठीक कर उन्हें भी सुचारू किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *