मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी को

देहरादून)। मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी होगा। यह जानकारी श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट देवभूमि उत्तराखंड के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हर साल होने वाली 10वीं मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देवडोली शोभायात्रा का शुभारंभ बारह जनवरी को नेहरू कालोनी स्थित स्थान से होगा। मां भगवती के अभिषेक पूजन के बाद उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के मंडाण जागरो के साथ देव डोली को रवाना किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आयोजन के मुख्यअतिथि होंगे। देवडोली शोभायात्रा का पहला पड़ाव हर्रावाला शिव मंदिर में होगा। इसके बाद शोभायात्रा डोईवाला शक्ति भवन मंदिर पर पहुंचेगी। जहां स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, स्थानीय लोग डोली का स्वागत करेंगे। इसके बाद देवडोलीाषिकेश, हरिद्वार, लुधियाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। जहां 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर देव डोलीयों को स्नान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रतिष्ठित होने जा रहे श्रीराम मंदिर के लिए भक्तों को प्रेरित करेंगे और युवाओं को इस यात्रा से जोड़ेंगे। इस दौरान आचार्य मधुसुदन जुयाल, पं़ मनोज धस्माना, संजय नेगी, जितेंद्र राणा, प्रदीप जोशी, सुबोध लखेड़ा, मेघा रानी चंदेल, अर्चना ठाकुर, गीता रानी, सुषमा जोशी, नंदी काला, देवेश्वरी नयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *