उत्तराखंड

एक हजार महिलाओं को संगठन से जोड़ेगी भीम आर्मी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। भीम आर्मी ने जिले में एक हजार महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को दमुवाढूंगा में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने कहा कि महिला मोर्चा का गठन किए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दलित महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए सांगठनिक ताकत बढ़ाई जाएगी। महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं को मजबूत करके ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी जा सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद, नगर अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष तस्लीम खघन, बालकिशन राम, सरोज, जीतराम, मोहनलाल आर्य, सुलेमान मालिक, मनीष, गौतम, चम्पा देवी, अंजू राजवंश, अंजू आर्य, हेमा बेरी, नीमा देवी, मोहिनी देवी, कमला देवी, प्रेमा आर्य, प्रमिला रत्नाकर, सरोजनी देवी, अंजना आर्य, कमला देवी, राहुल, संदीप, रंजीत, सोहनराम, प्रमोद कुमार, बसंत कुमार, राशिद खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!