धारी देवी मंदिर में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के साथ कलियासौड़ स्थित सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन करीब पांच से सात हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह की आरती से शुरू होने वाली श्रद्धालुओं की आवाजाही शाम तक जारी रहती है।


चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित होने के कारण केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आने-जाने वाले यात्री भी मां धारी देवी के दर्शन कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक और केरल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रही है। वहीं, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *