उत्तराखंड

उत्तरकाशी में राम वाटिका का शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। अयोध्यापुरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विकास भवन परिसर में सीडीओ जय किशन की ओर से राम वाटिका की स्थापना की गई। जिसका शुभारंभ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर राम वाटिका में तुलसी एवं रुद्राक्ष के पौध का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि वर्षों की मेहनत एवं लाखों की शहादत के बाद आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पीएम नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में हो रही है। उन्होंने कहा कि सीडीओ जय किशन की पहल पर राम वाटिका का निर्माण किया गया।है। इस वाटिका में राम वाटिका में पौध रोपण भी किया गया जो हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राम वाटिका उद्घाटन में मुख्य विकास अधिकारी के पिता जयमंगल सिंह एवं माता सरोज कुमारी ने भी शामिल होकर रुद्राक्ष के पौध का रोपण किया। सीडीओ जय किशन ने कहा कि बहुत कम समय में राम वाटिका को भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास भवन परिधि के आस-पास स्थान को चिह्न कर भागीरथी वाटिका का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वाटिका निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वाटिका में तुलसी एवं रुद्राक्ष के पौध का रोपण किया गया है। उन्होंने वाटिका निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों खासकर पीआरडी टीम का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलोनी, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष भाजपा जिला किसान मोर्चा किशोर जोशी, नवीन पैन्यूली, देशराज बिष्ट, विनोद चौहान, विजय बहादूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!