वनभूलपुरा हिंसा में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा के बाद फरार चल रहे 6 और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार तक पुलिस हिंसा में शामिल कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार कर खुलासा कर सकती है। अब हिंसा में पकड़े गए आरोपियों की संख्यर 74 पहुंच गई है। हालांकि पुलिस मास्टरमाइंड वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस तीन राज्यों में दबिशें दे रही है। कोतवाली स्थित बहुद्देशीय भवन में बुधवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि घटना स्थल के असापास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी सुलेमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी शाहिद मर्चेंट वाले की दुकान वनभूलपुरा, उमेर पुत्र स्व़ राशिद निवासी लाइन नंबर-8 बिलाली मस्जिद के पीटे, समीर पुत्र स्व़ मुस्तकीम निवासी लाइन नंबर-9 व फैयाज पुत्र अय्यूब निवासी ताज मस्जिद के पीटे, जीशान पुत्र स्व. जहीर खान निवासी ख्वाजा कलोनी इंदिरानगर और गुलजार पुत्र इसरार अहमद निवासी गोसिया मस्जिद के पीटे काबुल का बगीचा को गिरफ्तार किया है। वीडियो और सीसीटीवी में इन आरोपियों की संलिप्तता मिली है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *