सिद्धबली धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बेपटरी रही यातायात व्यवस्था

रविवार को उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्थित श्री सिद्धबली मंदिर में रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। घंटों लाइन में खड़े रहकर भक्तों ने बाबा से अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर को जाने वाले पुल से सनेह मार्ग तक वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था।
सिद्धबली मंदिर से सैकड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। रविवार व मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रहती है। रविवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। घंटों लाइन में खड़े रहकर भक्तों ने बाबा के दर पर माथा टेका। मंदिर में भक्तों के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया था। उत्तर प्रदेश बिजनौर निवासी राहुल सिंह ने बताया कि उनके परिवार की सिद्धबली मंदिर से बड़ी आस्था है। वह मौका मिलने पर बाबा के दर्शन को आते हैं। मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। पार्किंग स्थल फुल होने के बाद कई श्रद्धालु अपने वाहनों को सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दे रहे थे। जिससे मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति देने को मिली। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को भी काफी पसीना बहना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *