नामित सभासद का किया स्वागत

चमोली। सरकार की ओर से नगरपालिका कर्णप्रयाग में सुभाष चमोली को सभासद नामित किया है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चमोली का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में चमोली ने कहा कि स्थानीय समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर हल करने के प्रयास किए जाएंगे। स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिले के मुख्य प्रशिक्षक रमेश मैखुरी, जानकी डिमरी, महामंत्री समीर मिश्रा, किशोरी रतूड़ी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र भंडारी, नगर अध्यक्ष नवीन, बृजेश बिष्ट, चेतन मनोड़ी, हेमंत सेमवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *