तीन बिजलीघरों से जुड़े 25 हजार लोगों की बत्ती गुल

हल्द्वानी। शहर में तीन बिजलीघरों के चार फीडरों से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन की ओर से जारी शटडाउन शेड्यूल के तहत उपभोक्ताओं को शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि कठघरिया सब स्टेशन के फतेहपुर व बसानी, आईटीआई के ईको टाउन और फूलचौड़ के संगम विहार में आपूर्ति बाधित रही। फतेहपुर और बसानी में सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे, ईको टाउन में सुबह 11 से शाम 4:30 बजे और संगम विहार में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं की गई। आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित रही।
पेयजल संकट ने बढ़ाई परेशानी
बिजली बाधित होने से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। वहीं भगवानपुर जय सिंह में तीसरे दिन भी ट्यूबवेल दुरुस्त न होने से चार हजार की आबादी को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *