कोविड डेस्क देगा आइसोलेट मरीजों को स्वस्थ रहने की जानकारी

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में अब पोस्ट कोविड या होम आइसोलेट के दौरान आप स्वस्थ रहने की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से मुख्यालय में कोविड डेस्क स्थापित कर दिया है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए दो चिकित्साधिकारियों समेत दो अन्य कार्मिकों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
बुधवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कोविड हेल्प डैस्क के लिए नोडल के रुप में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश सेमवाल, डॉ. अनुज कुमार समेत अन्य कर्मियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंन बताया कि डैस्क के अस्तित्व में आने जाने के बाद पोस्ट कोविड तथा होम आइसोलेट हुए व्यक्ति को मोबाइल से संपर्क कर स्वास्थ्य बेहतर रखने के सुझाव दिए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय से जनपद के पोस्ट कोविड या होम आइसोलेट हुए व्यक्तियों की सूची जैसे-जैसे प्राप्त हो रही, उसी के अनुसार मोबाइल या दूरभाष से वार्ता कर उन्हें आयुष रक्षा किट के लाभ, योगा करने के साथ ही साथ घर में रहकर ही स्वस्थ रहने की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीपी पुरोहित, एलएम भटट, प्रदीप सजवाण अमित शुक्ला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *