गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में हिली धरती, 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए

अहमदाबाद । गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3।4 रही। इस दौरान किसी तरह के जान-मान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर 15:18 बजे (3 बजकर 18 मिनट) सौराष्ट्र के तलाला शहर में 3।4 तीव्रता का भूकंप आया। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भूकम्प का केंद्र सौराष्ट्र में तलाला से 12 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *