साइबर क्राइम पर पूरी तरह नियत्रंण पुलिस की प्राथमिकता
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पुलिस साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। इसके लिए पुलिस शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर व पंपलेट भी वितरित कर रही है।
एसएसपी पी रेणुका देवी का कहना है कि साइबर क्राइम पर पूरी तरह नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता में हैं। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह में साइबर ठगी से संबंधित दो शिकायतें दर्ज हुई हैं। जबकि साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्तियों की ढाई लाख से अधिक की धनराशि लौटाई गई है। एसएसपी ने कहा कि जागरुकता के लिए पुलिस कर्मी जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर व पंपलेट भी वितरित कर रहे हैं। जिनमें साइबर क्राइम से बचाव के उपाय व एहतिहात के बारे में जानकारी दी गई है। एसएसपी रेणुका ने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दे। ताकि समय पर कार्यवाही शुरू की जा सके। समय पर सूचना प्राप्त होने पर समस्या का निराकरण होने की संभावना अधिक होती है। साइबर ठगी पर नियंत्रण के लिए जनपद पुलिस ने साइबर सेल का गठन भी किया है। जो तत्परता से कार्य कर रही है।