पानी और बिजली की बचत करने का दिया संदेश

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक के पैण्डुला ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैडुला और एएनएम सेंटर में पौधरोपण कर प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान प्रधान सुनय कुकसाल ने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति और प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया। ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा प्लास्टिक से उपजाऊ भूमि और जल सोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोगों को अपने घर के आस पास पेड़ लगाने की सलाह दी। कहा कि सभी लोग पानी और बिजली की बचत करें तब जाकर ही प्राकृतिक संसाधन सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर राप्रा विद्यालय पैडुला के प्रधानाध्यापक मकान लाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी, बीना देवी, मीनाक्षी पोखरियाल, किरन आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *