देश-विदेश

अभी भी हिंसा में झुलस रहा मणिपुर! उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों समेत 70 घर फूंके

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में उग्रवादियों ने शनिवार को एक समुदाय के 70 से अधिक घर जला दिए। उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय में भी आग लगा दी। हिंसा के बाद जिरीबाम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाकर्मियों की सहायता के लिए 70 से अधिक राज्य पुलिस कमांडो की टुकड़ी को इंफाल से जिरीबाम भेजा गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लगभग मैतेयी समुदाय के 239 लोगों को शुक्रवार को जिले के खेल परिसर में बनाए गए राहत शिविर में ले जाया गया है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
वन विभाग के गोआखाल कार्यालय में भी आगजनी
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने लमताई खुनौ, डिबोंग खुनौ, नुनखाल और बेगरा गांवों में 70 से अधिक घरों को आग लगा दी। शनिवार सुबह उग्रवादियों ने जिरीमुख और चोटो बेकरा की पुलिस चौकियों और वन विभाग के गोआखाल कार्यालय में भी आगजनी। आगजनी के कुछ घंटों बाद राज्य सरकार ने जिरीबाम के एसपी ए. घनश्याम शर्मा को मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक के पद पर तबादला कर दिया।
उग्रवादियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद भड़की हिंसा
एम. प्रदीप सिंह जो पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थे, जिरीबाम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उग्रवादियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद हिंसा भड़की है। गुरुवार रात जिरीबाम में सोइबाम सरतकुमार सिंह का शव मिला था। शव पर जख्म के कई निशान थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिरीबाम और आसपास के तामेंगलोंग जिलों में अनिश्चित काल के लिए कफ्र्यू लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!