कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाए जाने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि सरकार देवी भूमि के लोगों की भावनाओं से खेलने का कार्य कर रही है।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि नई दिल्ली में केदारनाथ का प्रतीकात्मक मंदिर का शिलान्यास करके मुख्यमंत्री ने सनातनी परंपराओं को तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की निंदा करती है। साथ ही तुरन्त इस कार्य को रोकने की मांग करती है। कहा कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री को देवभूमि की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, धीरेन्द्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, धर्मेंद्र रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन खर्कवाल और विजय नारायण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शमिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!