कोटद्वार-पौड़ी

फर्जी दस्तावेज बनाकर भर्ती में पहुंचने वाले दो भाई गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अगस्त माह में फर्जी दस्तावेज बनाकर अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पिछले कई माह से फरार चल रहे थे। पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अगस्त माह में कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया गया था। इसी के लिए जुलाई माह मोगातार युवा स्थाई निवासी सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर रहे थे। तहसील प्रशासन भी युवाओं को बिना किसी देरी के प्रमाणपत्र जारी कर रहा था। 19 जुलाई को मानपुर निवासी प्रवीण कुमार व दीपक पुत्रगण मंगल ने स्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। बीस जुलाई को दोनों को स्थाई निवासी प्रमाण पत्र जारी हो गए। बताया कि बाद में दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि प्रमाण पत्र के लिए लगाई गई खतौनी में छेड़छाड़ की हुई थी। साथ ही फर्जी विद्युत बिल भी लगाया गया था। फर्जी दस्तावेज लगाए जाने पर दोनों के प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी मेहराजुद्दीन ने बताया कि मानपुर में प्रवीण व दीपक कुमार नाम का कोई युवक नहीं मिला। बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों युवक जनपद बागपत के अंतर्गत चंदायन के रहने वाले हैं। बताया कि काफी तलाश के बाद भी दोनों भाईयों का सुराग नहीं मिला, जिस कारण दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह दोनों को पुलिस ने सिम्मलचौड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!