राज्यसभा सांसद व रेल मंत्री का जताया आभार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला व्यापार मंडल पौड़ी व नगर व्यापार मंडल कोटद्वार ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कोटद्वार से दिल्ली के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने की सहमति बनाने पर आभार व्यक्त किया।
मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अजय गुप्ता ने कहा कि उक्त रेलगाड़ी चलने से कोटद्वार ही नही अपितु संपूर्ण गढ़वाल की जनता को लाभ होगा। जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि इस रेलगाड़ी के चलने से गढ़वाल के समस्त व्यापारी लाभान्वित होगें। नगर व्यापार मंडल कोटद्वार द्वारा पूर्व में भी इस रेलगाड़ी को चलाने हेतु पत्र दिया था। बैठक की जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, नगर व्यापार महामंत्री लाजपत राय भाटिया, ऋषि ऐरन, श्रीकृष्ण सिंघानिया, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम भाटिया, सुबोध गर्ग, राकेश मित्तल, राजदीप माहेश्वरी, गोपाल बंसल, अनीत चावला, हरीश नारंग, गोपाल बंसल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *