Uncategorized

खाना बनाते वक्त आग से झुलसी महिला, हायर सेंटर रेफर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। खाना बनाते वक्त गरुड़ बैजनाथ निवासी एक महिला आग में बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे पहले बैजनाथ अस्पाल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा को रेफर कर दिया। लेकिन यहां भी प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार को परिजन 108 की मदद से महिला को हायर सेंटर ले गए। हालाकि इधर आग लगने की घटना में परिजनों के बयान अलग अलग है। गरुड़ बैजनाथ के अमोली ग्राम सभा निवासी रेनु देवी (24) पत्नी विपिन गुरुवार देर शाम घर में खाना बना रही थी। लेकिन इसी बीच व आग की चपेट में आ गई। आग की चपेट में आने से महिला बुरी तरह झुलस गई। इधर महिला को बचाने आए उसके पति के दोनों हाथ भी जल गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन -फानन में महिला को बैजनाथ अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन देर शाम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को भर्ती कर उसका उपचार किया गया। लेकिन महिला की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने शुक्रवार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन 108 की मदद से महिला को हायर सेंटर ले गए। डाक्टरों ने बताया कि महिला करीब 70 फीसदी जल चुकी है। इधर कोतवाल हरेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने उन्हें खाना बनाते वक्त आग लगने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!