पूर्ण मानदेय देने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग

चमोली : विद्युत वितरण खंड़ गैरसैंण के आउटसोर्स कर्मियों ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे विधायक अनिल नौटियाल से मुलाकात की। आउटसोर्स कर्मियों को समय पर पूर्ण मानदेय देने, विभाग में ठेका प्रथा समाप्त करने को ज्ञापन दिया। आउटसोर्स कर्मियों के अध्यक्ष जसपाल रमोला का कहना है कि ठेकादार उन्हें न तो समय पर मानदेय का भुगतान कर रहा है नही मानकों के अनुरूप मानदेय दे रहा है। जिससे कर्मी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला न हुआ तो वे एक अगस्त से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार को मजबूर होगें। ज्ञापन देने वालों में ताजवीर सिंह, अंकुर नेगी, सुरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, हंसी देवी, प्रेम सिंह, खीम सिंह, महावीर, रविन्द्र, सुनील आदि कर्मी थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *