कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी में कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने फिर से कार्य बहिष्कार के साथ ही आंदोलन शुरू कर दिया है। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर उच्चाधिकारियों की कार्य शैली के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भी उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आरटीओ कार्मिकों ने सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान संघ की जिला अध्यक्ष मीरा रावत ने बताया कि 27 जुलाई को उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने आंदोलन को स्थगित किया था। बावजूद इसके उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बताया कि बीते 15 जून को रुद्रप्रयाग हादसे के बाद आरटीओ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जो कि सही नहीं था। इससे विभागीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंंने कहा कि 6 से 9 अगस्त तक पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर उपदेश मचखोला, राजेंद्र रावत, अनिल रावत, बिनीता बिष्ट, सपना, प्रियंका, मो. अकरम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!