कोटद्वार-पौड़ी

भाजयुमो ने फूंका द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा की द्वाराहाट सीट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक से की गई अभद्रता व मुख्यमंत्री को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजयुमो ने रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विधायक का पुतला दहन करते हुए प्रदर्शन किया।
मंगलवार को युवा मोर्चा कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। तत्पश्चात वे झंडा चौक पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शांतनु रावत ने कहा कि विधायक मदन सिंह बिष्ट का व्यवहार कांग्रेस की नीयत को दर्शाता है। चाहे वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी हो या कांग्रेस विधायक द्वारा मुख्यमंत्री तथा कालेज निदेशक के साथ की गई बदजुबानी हो, कांग्रेस हमेशा मर्यादाओं को तार-तार करती रही है। कहा कि ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा हेमंत गौड़, शुभम रावत, जिला उपाध्यक्ष संजय भंडारी, जिला मंत्री अग्रज जुयाल, आशीष केष्टवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय रावत, सुखरो मंडल अध्यक्ष विराट सुंद्रियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मुकुल नेगी, नमन भटनागर, अंकित नेगी, दीपक शर्मा और रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!